नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- सोचिए आपने सालों मेहनत की लाखों रुपये फीस भरी हाथ में डिग्री भी आ गई फिर एक दिन पता चला कि वह डिग्री कागज के टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं। न नौकरी में चलेगी, न आगे की पढ़ाई में। देश के हजारों छात्र ऐसे ही जाल में फंस चुके हैं। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर दी है।दिल्ली सबसे आगे यूजीसी की इस राज्यवार सूची में दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। राजधानी में अकेले 12 फर्जी संस्थान चल रहे हैं। यानी कुल 32 में से करीब एक तिहाई सिर्फ दिल्ली में। आयोग ने यह सूची अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। फरवरी 2026 तक की स्थिति के हिसाब से ये संस्थान देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। आयोग ने साफ कहा है कि छात्र अभिभावक और आम लोग दाखिले से पहले मान्यता की जांच जरूर ...