कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं आवारा गोवंशों के संरक्षण के लिए गांव-गांव में गोशालाएं संचालित की जा रही हैं। सर्दी के मौसम में गोवंशों की देखभाल, चारा-पानी, इलाज और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार दावे कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत हर जगह एक जैसी नहीं है। कहीं व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं तो कहीं अव्यवस्था के चलते गोवंशों की हालत दयनीय बनी हुई है। जिले में भी गोशालाओं की स्थिति को लेकर अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। जिले में निराश्रित एवं संरक्षित गोवंश की देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शार्दुल सिंह ने जानकारी दी कि जिले में गोवंश संरक्षण पर प्रति गोवंश प्रतिदिन 50 रुपये की दर से खर्च किया जा रहा है। इस धनराशि से गोवंश के भोजन, ...