गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम जिले के सेक्टर-37 इलाके में स्थित वोल्वो शोरूम के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच सरेआम हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और हंगामे के कारण मौके पर भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- बड़े सरकार दरगाह में कहासुनी के बाद बवाल, मां-बेटे को पीटा,वीडियो वायरलघटना का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली बात को लेकर हुई थी। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपा खो बैठे और उन्होंने गाड़ियों व आस-पास से लाठी-डंडे निकाल लिए। इसके बाद सड़क पर ही सरेआम दोनों तरफ से एक-दू...