सहारनपुर, मई 29 -- देवबंद। भायला गांव में हुए कार सवार पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल मोनिश को उसके ही मित्र ने कार तेज चलाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते ष्घटना को अंजाम देना बताया। बीती 27 मई को भायला गांव में नहर के पास दोस्तों के साथ जा रहे नागल थानाक्षेत्र के मीरपुर मोहनपुर गांव निवासी मोनिस कमर के पास गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि आई-20 कार के शीशे और बोनट पर भी आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक कार में सवार घायल मोनिस के दोस्त बड़गांव के नन्हेड़ा खुर्द निवासी निखिल और साधारणसिर निवासी गगन ने पुलिस को बताया था कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली मोनिस को लगी। प्रकरण की गंभीरता से जांच में जुटी पुलि...