अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुचित्तागंज के सामने कुछ लोगों द्वारा युवक को दौड़ा कर पिटाई का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई है, हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित युवक की मां निवासी नगर पंचायत खिरौनी के वार्ड पेयरा निवासी संगीता सिंह ने तहरीर में आरोप है कि शनिवार को सुबह सुचित्तागंज चौकी के सामने मंगल सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह जनसेवा केंद्र गया था। रास्ते में भुलई का पुरवा निवासी युवक के बच्चों के साथ कहासुनी और मामूली विवाद हुआ। घर वापसी के दौरान विपक्षी अपने पुत्र के साथ रास्ते में डंडे से मारपीट की। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप मालिक के बेटे पर किशोर को पीटने का आरोप जान बचाकर भागता देख डंडा लेकर जान से मारने के लिए ...