पीलीभीत, अप्रैल 14 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पुरैना निवासी मधु कश्यप पुत्री सोमदत्त ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 अप्रैल को वह रिच्छा तिराहा बस स्टैंड की ओर गई थी। जहां किसी बात को लेकर खेमकरन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि खेमकरन ने गाली-गलौज करते हुए अपनी पत्नी सन्तोष कुमारी, पुत्री काजल व अन्य महिला को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसको सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीटा। मारपीट में उसका कान भी नोंच लिया गया। जिससे खून बहने लगा। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...