गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। अगरौला निवासी रामकुमार ने संजय व शय्यूब निवासी दौलतनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को उनका बेटा विमल अपने दोस्त साहिल के साथ दुकान से दूध लेने गया था। लौटते समय दोनों आरोपी रास्ते में मिले और किसी बात लेलकर कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ने विमल पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए उसके सिर में ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उनके बेटे को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...