भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार रात रास्ता निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान 65 वर्षीय चंद्रावती की मौत हो गई। मंगलवार को प्रधान, उनके पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उक्त गांव के यादव बस्ती में प्रधान और उनके पति इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण करवा रहे थे। रास्ते में जीत नारायण यादव की पत्नी चंद्रावती देवी का दालान पड़ रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जिसमें बुजुर्ग महिला को धक्का लग गया, जिससे वे अचेत हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर औराई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतका के बेटे पंकज यादव ने मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.