गोंडा, जून 22 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ढोढ़ियापारा की अनीता मौर्य पत्नी गंगा सागर मौर्य ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रविवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव की ममता देवी पत्नी नन्द किशोर मौर्य व पुत्री सुमन मौर्य, कोमल, स्वाती मौर्य ने मिलकर उसे व बहू अनीता को सहन पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे व ईंट फेंककर मारा-पीटा। साथ ही जान मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...