रामपुर, अप्रैल 2 -- खजुरिया थाना क्षेत्र के रम्पुरा बुजुर्ग गांव निवासी मौहम्मद रहीम के भतीजे की गांव के ही युवक से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद मामला शांत करा दिया गया था। मगर बाद में युवक के परिजन रहीम के घर के घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव केलिए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुलेमान,सुजावत खां,सखावत खां और सुऐब खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...