औरैया, अगस्त 19 -- कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में कहासुनी के बाद 24 वर्षीय युवक के सिर पर लोहे के पाइप से हमला करने और तमंचे से पेट में गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना 15 अगस्त की शाम की है। गंभीर रूप से घायल युवक का सैफई में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण लालपुर शाहपुर गांव निवासी राकेश बाबू राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा शिवम 15 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे पूठा गांव में रंजीत सिंह की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान पूठा निवासी अन्नू, शिवम, आयुष और सौरभ वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी शिवम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने शिवम के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। इसके बाद अन्नू ने जान स...