एटा, मार्च 14 -- कहासुनी के बाद युवक पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि फायर भी किया, जिसमें पीड़ित बच गया। मामले में पीड़ित ने तीन नामदज सहित सात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला के गांव कंसुरी निवासी रुपकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 मार्च को गांव के ही आरोपी राजीव सहित तीन नामजद, चार अज्ञात आरोपियों ने घेर लिया और गाली-गलौज शुरु कर दी। मना करने पर लाठी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी ने फायर भी किया। जिसमें पीड़ित बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मामले में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बागवाला पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...