नोएडा, मई 14 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-29 में पुलिस बूथ के निकट खड़े होकर दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे व्यक्ति पर चार परिचित युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- कहासुनी के बाद युवकों ने लाठी-डंडों और चाकू से किया हमलाघटना का विवरण सेक्टर-18 निवासी अमरेश पाठक ने पुलिस को बताया कि वह नौ मई की रात करीब 11 बजे मित्र अरुण कुमार सिंह निवासी दिल्ली के साथ सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पुलिस बूथ के पास आए थे। वहां पर वह अपने मित्र पवन सिंह और हमारे कुछ अन्य मित्र आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी वहां साथी राजीव कुमार झा का पुत्र जगमोहन झा, सौरभ कुमार निवासी फरीदाबाद और दो अज्ञात लोग गाड़ी से पहुंच...