एटा, जुलाई 1 -- घरेलू कहासुनी के बाद एक महिला के फांसी लगा ली। समय रहते जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव खड़ीत निवासी शहजादी की मंगलवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही महिला ने फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर तत्काल फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना पीआई के माध्यम से पुलिस को दी गई है। यह भी पढ़ें- फांसी से लटकी विवाहिता हालत गंभीर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...