रायबरेली, जुलाई 18 -- सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खाले का पुरवा में शुक्रवार की रात मामूली कहासुनी के बाद आपा खोए पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रात में हुई मारपीट के दौरान पत्नी की मौत हो गई। सुबह पति ने मृतका के शव को घर के बाहर निकाला तो लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खाले का पुरवा मजरे बथुवा खास गांव निवासी अमरनाथ पुत्र पीतांबर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। यह भी पढ़ें- गुस्से से पागल पति ने 20 मिनट तक पत्नी को डंडे से पीटा, पूरी रात बेहोश छोड़ा सुबह मौत अमरनाथ अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मौत के बाद वह परिवार से अलग होकर पत्नी रीना (38) और पांच बच्...