कहासुनी के बाद दंपति पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा
हरदोई, अप्रैल 20 -- पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने दंपति पर हमला कर दिया। घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अखिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसके भाई नन्हे की गांव के सुनील, विजय, मोहित उर्फ हौआ और धेयर से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उसके घर के दरवाजे पर पहुंचकर अखिलेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने आई उसकी पत्नी फूलमती को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष शिवनरायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.