कहासुनी की रंजिश में विवाहिता पर हमला, तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 26 -- बंडा। जेठानी से हुई कहासुनी के बाद विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी निसा पत्नी बजल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी जेठानी गुड्डी से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार को गुड्डी, उसके पति शमशुल और सास शर्मदी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में निसा घायल हो गई। उसने बताया कि घटना के दौरान उसका कान का कुंडल भी कहीं गिरकर खो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.