कहासुनी की बात को लेकर मारपीट, तीन नामजद
बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती। कोतवाली के भैसहिया गांव में कहासुनी की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव के कौशल का आरोप है कि गत 14 अप्रैल की दिन में कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर 23 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारापीटा। उन्हें बचाने के लिए बेटी अंजली और चाचा का लड़का देवेन्द्र आया। उन्हें भी लाठी-डंडे से मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी कमलदेव, निशा और मन्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कहासुनी के बाद तीन लोगों पर हमला कर किया घायल यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- महिला की पिटाई के आरोप में तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.