लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज के बेलीगारद स्थित अनौपचारिक शिक्षा केन्द्र फाइण्डिंग एम नि:शुल्क पाठशाला में दादी नानी की कहानी श्रृंखला के तहत बच्चों को सूझबूझ और साहस से भरपूर कथा सुनाई गई। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के 76वें कार्यक्रम में स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने रोचक और प्रभावशाली कथा प्रस्तुत किया। बच्चों के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों से शुरू हुए कार्यक्रम में जीतेश श्रीवास्तव ने गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी सुनाई। इसमें कर्ज में डूबे किसान की बेटी खुशी अपनी सूझबूझ से जमींदार की साजिश को नाकाम कर देती है। जमींदार ने कर्ज माफ करने के बदले विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे पंचायत में किस्मत के आधार पर तय करने की बात कही गई। धोखे से थैले में दो काले पत्थर रखे गए, लेकिन खुशी ने चतुराई से निर्णय को अपने पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.