नई दिल्ली, मई 2 -- सांवलिया सेठ मंदिर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित एक प्रसिद्ध आस्था स्थल है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण के सांवरे स्वरूप की पूजा की जाती है और मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना यहां अवश्य पूरी होती है। हर साल लाखों भक्त इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। साथ ही, हर महीने यहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है, जो इसकी गहरी आस्था और लोकप्रियता को दर्शाता है। सुबह की पहली आरती से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। चलिए जानते हैं कि सांवलिया सेठ मंदिर का महत्व और इतिहास क्या है? यह भी पढ़ें- 31 मई तक इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, धन में होगी वृद्धिसांवलिया सेठ मंदिर का इतिहास सांवलिया सेठ मंदिर के इतिहास की बात करें, तो य...