प्रयागराज, अगस्त 6 -- Where is Shaista Parveen: अतीक अहमद, अशरफ, असद और अब अबान। उत्तर प्रदेश के इस माफिया परिवार के चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, लेकिन शाइस्ता परवीन का अब तक कोई पता नहीं है। वह अतीक की पत्नी है और उमेश पाल मर्डर केस के समय से ही फरार हैं। सवाल है कि क्या एक और बेटे को गंवाने के बाद अब वह सामने आएंगी। अब तक राज्य की पुलिस को उनके ठिकाने का पता नहीं चल सका है। अहमद परिवार के बेटे असद को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने 13 अप्रैल 2023 में मुठभेड़ में मार गिराया था। तब माना जा रहा था कि शाइस्ता बेटे के अंतिम संस्कार के समय नजर आ सकती हैं। खबरें ये भी आईं थी कि उनकी हलचल को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके अलावा अतीक और अशरफ के जनाजे के समय भी वह पूरी तरह तस्वीर से दूर रहीं। यह भी पढ़ें- असद एनकाउंटर...