नई दिल्ली, जुलाई 23 -- बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही से दूर हैं। चौथे दिन गुरुवार को भी उन्हें सदन में नहीं देखा गया तो सवाल उठ गया। पहले से चर्चा है कि तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर हैं। लेकिन, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सवाल पर राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। यह मामला नीतीश कुमार के पुत्र और सम्राट कैबिनेट के मंत्री निशांत कुमार को राजद की ओर से अनुपस्थित बताने पर उठा। सदन में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सदन में अनुपस्थिति का मामला उठाया। उन्होंने आसन से पूछा कि जिन्हें हमलोग विपक्ष का नेता मानते हैं वह आखिर हैं कहां? सदन में सत्ता पक्ष के साथ विप...