नई दिल्ली, अगस्त 18 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर पूर्वी दिल्ली से विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात स्थान पर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि कुलदीप कुमार सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनको उठा ले गई। वहीं तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच AAP विधायक को उठाए जाने के खिलाफ दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।सुबह 20 लोग आए और विधायक को उठा ले गए वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने याचिका का जिक्र किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे सादे कपड़ों में करीब 20 लोग आए और विधायक कुलदीप कुमार को उठा लिया। विधायक कुलदीप कुमार सफाई कर्मचारी की मौत के खिलाफ विरोध कर रहे थे, जिसकी हत...