कहां से लाते हैं, जनता को हिसाब दें; पैसा बांटने पर जेडीयू मंत्री लेसी सिंह ने पप्पू यादव को घेरा
पटना, सितम्बर 7 -- Leshi Singh on Pappu Yadav: बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद सह कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने पूछा है पप्पू यादव जो इतना पैसा बांटते हैं वह कहां से लाते हैं? इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। मंत्री ने उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। पिछले दिनों राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में पप्पू यादव ट्रैक्टर लेकर गए थे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पांच-पांच सौ रुपए दिए थे। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने नेताओं और अफसरों को चोर कह दिया था। जदयू नेत्री, पूर्णिया के धमदाहा से विधायक और सम्राट चौधरी सरकार में भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पार्टी ऑफिस में बुलाई गई बैठक के बाद उन्होंने पप्पू यादव के आरोपों का भी जवाब दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.