नई दिल्ली, मार्च 29 -- 1998 में गोविंदा के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक दुल्हे राजा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवीना टंडन लीडिंग हीरोइन थीं, लेकिन एक्टर की जोड़ी कादर खान के साथ खूब जमी। इस फिल्म में कादर खान और गोविंदा के बीच सबसे ज्यादा सीन थे और अधिकतर सीन पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई। लेकिन ऑडियंस को जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो था कादर खान और गोविंदा पर फिल्माया वो जुगलबंदी वाला गाना। उस गाने के बोल थे 'कहां राजा भोज कहां गंगू तेली'। गाने के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। गोविंदा ने आवाज के हिसाब से वैसे ही एक्सप्रेशन दिया। वहीं कादर खान उसी अंदाज में परफॉर्म किया। लेकिन आप इस गाने के सिंगर्स के नाम जानकार हैरान हो जाएंगे।जुगलबंदी हुई थी हिट फिल्म दुल्हे राजा के उस सीन में गोविंदा और कादर खान का ...