नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि स्थानीय अदालत मामले में सुनवाई आगे बढ़ाएगी। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चढ़ावा गिनने के दौरान चोरी हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जो लोग पैसा लेकर गए हैं वे या तो इसे बैंक में जमा कर रहे हैं या फिर संपत्ति खरीद रहे हैं।कैसे हुई राम मंदिर में चोरी? सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि जूडिशल मजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी गई है। सप्रीम कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं से कहा है कि अयोध्या की स्थानीय अदालत में सुनवाई में सहयोग करें।...