नई दिल्ली, फरवरी 8 -- T20 World Cup 2026 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान की टीम हारते-हारते बची। नीदरलैंड से पाकिस्तान का मुकाबला था, जिसमें 12 गेंदों में 29 रन चाहिए थे। अगर 19वें ओवर में 24 रन नहीं बनते तो पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार होना पड़ता। इस मैच में 18 गेंदों में 15 रन बनाने वाले बाबर आजम की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने तो यहां तक कह दिया है कि वे अगले मैच में ड्रॉप भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वो कई सुपरस्टार नहीं हैं। कामरान अकमल भी बाबर आजम पर बरसे। कामरान अकमल के साथ गेम प्लान शो में बासित अली ने कहा, "मुझे लग रहा है कि बाबर पाकिस्तान के अगले गेम में नहीं खेलेगा। कोच माइक हेसन के चेहरे पर मैंने जो गुस्सा देखा... मुझे नहीं लगता कि वह अगले गेम में बाबर को फिर से नंबर 4 पर खिलाएगा।" बासित...