कहां-कहां से आ गए थे, चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी... अखिलेश का बिना नाम लिए जंयत पर हमला
लखनऊ, अगस्त 16 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पुराने गठबंधन के साथी रहे राष्ट्रीय लोक दल और जयंत चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने गठबंधन में शामिल साथियों को पूरा सम्मान दिया, लेकिन इसके बावजूद कई साथी उनका साथ छोड़कर चले गए। लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष ने कहा, "कुछ गठबंधन भी ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।" उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।अब दलों से ज्यादा जनता पर भरोसा है- अखिलेश सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सामाजिक न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.