महाराजगंज, नवम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज महोत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरा माहौल भावनाओं, रंगों और रागों से भर दिया। कहवा गइल लरिकईया हो गीत पर महराजगंज महोत्सव में हाजी अजहर अली इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने शानदार नृत्य से समां बांध दिया। हर अदा में बचपन की मासूमियत और यादों का एहसास था। इस कार्यक्रम में दर्शक भाव-विभोर होकर अपनी पुरानी दुनिया की सैर कर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने महापर्वों, देशभक्ति, लोक पर्वों, देवी गीतों, इतिहास और संस्कृत श्लोकों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। फोक, ठुमरी, कथक, भरतनाट्यम, लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत की लय में रचा-बसा यह कार्यक्रम स्थानीय लोकसंस्कृति का जीवंत चित्र बन गया। मेरे ढोलना और अजीमुन शाह शहंश...