भागलपुर, अप्रैल 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नंदलालपुर पंचायत के देवीपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर से 351 महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश लेकर कहलगांव के सती स्थान घाट तक पदयात्रा की। वहां विधिवत गंगा पूजन के बाद कलश में गंगाजल भरकर श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर जयकारे लगाते हुए देवीपुर मंदिर की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शोभायात्रा में शामिल रहे। मंदिर पहुंचने पर कलश पूजन संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक कलश स्थापित कर नमन किया। यह भी पढ़ें- शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को ले निकाली गयी कलश शोभायात्रा बताया...