भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। राजस्व संग्रहण संबंधी समीक्षात्मक बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गए कहलगांव के अंचलाधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने समाहर्ता को कारण पृच्छा पूछते हुए अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है। उल्लेखनीय है कि आठ मार्च को प्रधान सचिव ने पटना स्थित पुराना सचिवालय के अधिवेशन भवन सभागार में आयोजित राजस्व संग्रहण संबंधी विषय पर सभी अंचलाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक की थी। जिसमें करीब आधा दर्जन सीओ अनुपस्थित मिले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...