भागलपुर, अप्रैल 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इस बार ठगों ने जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाते हुए प्रखंड के करीब आधा दर्जन मुखियाओं के मोबाइल नंबर हैक कर लिए हैं। हैकर व्हाट्सऐप और फोन कॉल के माध्यम से मुखियाओं के परिचितों से पैसे की मांग कर रहे हैं।पिछले 3-4 दिनों के भीतर धनौरा, एकचारी, भोलसर, रामपुर, कैरिया और मथुरापुर पंचायतों के मुखियाओं के नंबर हैक होने की जानकारी सामने आई है। ठग मुखियाओं की पहचान का दुरुपयोग कर उनके जानकारों से पैसे मांग रहे हैं और कुछ मामलों में वे सफल भी रहे हैं।धनौरा पंचायत के मुखिया दिलीप मंडल ने बताया कि ठगों ने उनके नाम पर रिश्तेदारों और परिचितों को व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर ठगी की। इस दौरान एक रिश्तेदार से 10 हजार रुपये और पंचायत के एक अन्य व्यक्ति से 13 हजा...