भागलपुर, मार्च 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रामनवमी पर पूरे प्रखंड में भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिरों से लेकर घर-घर तक भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ महावीरी ध्वजा चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। धनौरा स्थित महंत बाबा स्थान में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ध्वजा चढ़ाया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। स्टेशन चौक स्थित बजरंग बली मंदिर, हाट स्थित बजरंगबली चौक एवं मारवाड़ी टोला के महावीर पिंडा पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इन स्थानों पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...