भागलपुर, मार्च 11 -- एक महिला जिंदा निकाली गई, अस्पताल में इलाजरत, एक किशोर की खोज हो रही भागलपुर। कहलगांव अनुमंडल के घोघा में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चार लोग गंगा में डूब गए। इसमें से दो का शव बरामद कर लिया गया है। एक की खोज की जा रही है जबकि एक महिला को जीवित निकाला गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि घोघा के पास ही ओलापुरा गांव के सभी रहने वाले थे। परिवार के एक बच्चे का मुंडन था। मुंडन के बाद ये लोग गंगा स्नान के लिए घोघा गोल सड़क गंगा घाट पर गए थे। सभी मृतकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। स्थानीय थाना के सूत्रों के अनुसार जिनका शव बरामद किया गया है उसमें कृष्णा उर्फ छोटू पिता नंदलाल साह और सन्नी कुमार पिता शालीग्राम साह शामिल हैं। जबकि रुकमणि देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बॉबी कु...