भागलपुर, अप्रैल 9 -- किसानों की सुविधा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा कहलगांव प्रखंड कार्यालय परिसर में शीघ्र ही मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता एवं जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई भवन के एक कमरे को प्रयोगशाला के लिए चिन्हित किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि यह भवन मूल रूप से कृषि विभाग द्वारा किसान भवन निर्माण के समय ही बनाया गया था और इसमें मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित की जानी थी। हालांकि लंबे समय तक अनुपयोगी रहने के कारण इसमें स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्...