भागलपुर, दिसम्बर 27 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी वंशीपुर के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर गुरुवार की मध्यरात्रि घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े एक हाईवा में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना अहले सुबह पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को थाना लाया गया। मृतक की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर फुलवरिया गांव निवासी गरीब यादव के 27 वर्षीय पुत्र रूपेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ह...