कहलगांव के चार वार्डो में दो दिनों से जलसंकट, 20 हजार आबादी परेशान
भागलपुर, जून 20 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के कुलकुलिया पंप हाउस से जुड़ी पुरानी मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में बस स्टैंड के समीप ज्वाइंट पर लीकेज होने के कारण पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। इसके चलते नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14, 15, 16 और 17 सहित आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है।प्रभावित चारों वार्डों की लगभग 20 हजार आबादी पानी के लिए परेशान हैं। जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को दैनिक कार्यों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों में लोग पानी की व्यवस्था के लिए दिनभर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। चापाकलों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिन घरों में निजी बोरिंग की सुविधा है, वहां भी पानी लेने वालों की भीड़ लगी रहती है। वहीं कुछ लोगों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.