भागलपुर, जून 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर बुद्धूचक थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने सभी से सरकारी निर्देशों एवं लाइसेंस में निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने एकडरा गांव में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। बैठक के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता एवं एसडीपीओ-2 गरिमा के नेतृत्व में बुद्धूचक थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च एकडरा, किसनदासपुर, भोलाटोला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पीरपैंती की ओर रवाना हुआ।वहीं, यह भी पढ़ें- कहलगांव और बुद्धूचक में निकाला गया फ्लैग मार्च एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में कहलगांव थाना से भी फ्लैग ...