सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा,संवाद सूत्र।कहरा प्रखंड मैदान में लगे तीन दिवसीय मेला का समापन स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासन के सहयोग से शांति पूर्ण माहौल में हुआ।मेला अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया पिछले कई वर्षों से प्रखंड मैदान में रामनवमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है।ऐसे में इस वर्ष भी धूम धाम से मेला लगाया गया।मेला में महिलाएं के लिए श्रृंगार का दुकान, बच्चे के लिए झुला, जंपिंग झूला, चाट, चाउमिंग, मिठाई सहित अन्य दुकान लगाए गए थे। जहां जिले सहित अन्य जगहों से लोग पहुंचे, साथ ही प्रशासन का भी अच्छा सहयोग रहा, मेला के उद्घाटन के बाद कीर्तन भजन कार्यक्रम था, तथा दूसरे, और तीसरे रात में मैया जागरण संस्कृति कार्यक्रम रखा गया था।मेला समापन के बाद शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी के मौके पर बनाए गए राम,सीता,लक्ष्मण सहित अन्य देवी देव...