नई दिल्ली, जनवरी 20 -- विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए आड़े हाथ लिया है। मांजरेकर ने हाल में कहा था कि अच्छा होता कि कोहली हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिए होते। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के ऊपर ओडीआई को तरजीह देने को लेकर विराट कोहली की आलोचना की थी। मांजरेकर ने कहा था कि 'अपनी कमियों पर काम' करने के बजाय कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया और 'सबसे आसान फॉर्मेट' ओडीआई में खेलना जारी रखा। इसी कॉमेंट को लेकर विकास कोहली ने मांजरेकर पर तंज कसा है।जबरदस्त फॉर्म में विराट कोहली विराट कोहली पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तब से लेकर अब तक 7 पारियों में से 6 में उन्होंने फिफ्टी प्...