महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में वाहनों के लगातार हो रहे चालान व मुख्य बाजारों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। एसपी को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि बाजारों व दुकानों के सामने बार-बार वाहन चेकिंग किए जाने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार चालान की कार्रवाई से लोगों में भय का माहौल बन रहा है और बाजारों की रौनक कम हो रही है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराना आवश्यक है, लेकिन चेकिंग अभियान मुख्य बाजार...