सुल्तानपुर, जून 26 -- कूरेभार। कूरेभार कस्बे में धड़ल्ले से गांजा बिकने के मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे के कुछ पान की गुमटियों और कपड़ों की दुकानों से गांजे की पुड़िया बनाकर बेची जा रही है। इससे क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। अयोध्या रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर खुले आम गांजा की पुड़िया बना कर दुकानदार बेचता है। कस्बे में सुलतानपुर रोड पर एक पान की दुकान पर भी खुले आम बेचा जा रहा है। थाना क्षेत्र के फुलौना, सैदखानपुर, गुप्तारगंज, इरुल सहित दर्जनों स्थानों पर खुलेआम गाजा बिक रहा है। थाना अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर गांजा का कारोबार करने वालों को दबोचा जायेगा। पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...