सीतापुर, अप्रैल 27 -- अब तक हुई चोरियों का नहीं हो सके खुलासा रामकोट, संवाददाता।थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने सिलसिलेवार चार घरों से चोरी की घटनाएं अंजाम देकर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।रामकोट निवासी अन्नू हलवाई के मुताबिक रविवार रात वह अपने परिवार के साथ छतपर सो रहे थे। रात को चोरों ने पीछे की दीवाल से चढ़कर छत पर पहुंचे और कमरे को अंदर से बंद कर चोरी करते रहे। सुबह परिजनों के जगने पर अपने भाई की छत से जाकर कुंडी खोली। अंदर पहुंचने पर कमरे का नजारा देखकर परिजन सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने बताया 50 हजार नगदी सहित लाखों रुपये के...