शामली, मार्च 17 -- कांधला। कस्बे के स्थानीय व्यापारियों में पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटे जाने को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस कस्बे के अंदर छोटे-मोटे काम से आने-जाने वालों का चालान काटकर उत्पीड़न कर रही है, जबकि कस्बे के बाहर वे यातायात के नियमों का पालन करते हैं। वहीं, चालान में लोकेशन गलत दिखाए जाने के मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बीते सोमवार को नई बस्ती निवासी परवेज, जो लाल पैथोलॉजी लैब के लिए ब्लड सैंपल एकत्र करने और जांच के लिए भेजने का कार्य करते हैं, कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में एक ग्राहक का सैंपल लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट पहने होने पर उनका चालान काट दिया। मंगलवार की सुबह जब चालान कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर...