कुशीनगर, मई 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सेवरही नगर पंचायत में यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा गई है। मालगोदाम चौराहे से लोकमान्य बाईपास रोड तक अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जहां-तहां खड़े वाहन और अतिक्रमण के चलते लोगों का अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को जाम के बीच एक एम्बुलेंस फंस गई, जिसे निकलने में 15 मिनट से अधिक का समय लग गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि मालगोदाम चौराहे और बाईपास रोड पर लोग मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। दुकानदार भी सड़क किनारे सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं। यही स्थिति कस्बे की अन्य सड़कों, खासकर सीसी रोड पर भी देखने को मिल रही है। आए दिन राहगीरों और...