हाथरस, मई 31 -- सहपऊ। कस्बे में शनिवार को नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि कस्बे में पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटवाया जा चुका है, लेकिन कुछ लोग दोबारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान से तीन दिन पूर्व संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे तथा शुक्रवार को कस्बे में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी।इसके यह भी पढ़ें- कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कंप बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शनिवा...