रायबरेली, अगस्त 12 -- रायबरेली। लालगंज मे स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही। यात्रा के दौरान नगर का माहौल देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा ब्लॉक कार्यालय परिसर से शुरू होकर शांतिनगर, वीरापासी चौक, करुणाबाजार चौराहा, मेनरोड, नई बाजार और अस्पताल मोड़ होते हुए साकेत नगर स्थित मवेशी अस्पताल के सामने पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा की सफलता को पालिकाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क यह भी पढ़ें- भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के...