गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने मंगलवार की रात पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के साथ स्टेशन बाजार से लेकर एनएच-24 तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और बाजारों में सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.