हाथरस, मार्च 25 -- सहपऊ। कस्बा में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूरे कस्बा में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें। मुनादी के माध्यम से बताया गया कि सड़क, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटाना अनिवार्य है। यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत द्वारा संबंधित लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।इसके साथ ही नगर पंचायत कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पंचायत की टीम द्वारा जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से कस्बा में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम...