हाथरस, जनवरी 22 -- हाथरस। बुधवार को शहर में मथुरा की आरे से आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश सुबह साढ़े सात मुरसान में हुआ। महाराज का बैंडबाजों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री जैन नवयुवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि गुरुवार को गुरुदेव के स्वागत के लिये विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर मौजूद रहेंगी। उन्होने बताया कि गुरुदेव का मंगल विहार राया से मुरसान के लिय बुधवार को हुआ। उनके द्वारा 16 किलोमीटर की दूरी तय की। 22 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे शहर में मंगल प्रवेश करेंगे। समाज के सभी महिला पुरुष अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर गुरुवार की आगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरुवारो का प्रवास हलवाई खाना स्थित जैन संत भवन के स्थान पर डिब्बा गली लोहिया स्थान में होगा। गुरुवार शहर में प्रवेश के साथ सवसे पहले हलवाई खाना स...